ग्रामीण परिवेश में गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों के लिए अपने बच्चों को विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलाने की सोच रखना पूजनीया माताजी का एक ऐतिहासिक कदम है | यह सम्बद्ध महाविद्यालय होते हुए भी मगध विश्वविद्यालय में एक अलग पहचान रखता है |
वर्तमान माननीय सांसद डॉ महेंद्र प्रसाद इसके संरक्षक हैं | सांसद अनुज, श्री उमेश शर्मा उर्फ़ भोला बाबु इस महाविद्यालय के अध्यक्ष तथा श्री राजनन्दन शर्मा सचिव के पद पर प्रतिष्ठित हैं | शासी निकाय के उचित मार्गदर्शन में यह संस्था नित नई ऊँचाइयों को बुनने की ओर अग्रसर है |
महाविद्यालय का भव्य भवन आकर्षण का केंद्र है | परिसर के चारों ओर 8 फीट ऊँची दीवार एवं ग्रेनाइटयुक्त निकास द्वार काफी आकर्षक है |
मकराना के श्वेत पत्थरों से निर्मित पूजनीया माता मुलुकरानी देवी की प्रतिमा एवं लाल पत्थरों से बना मंदिर इस क्षेत्र के लोगों के लिए दर्शनीय है | महाविद्यालय के अन्य संसाधन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति अभिरुचि पैदा करने में सक्षम है |
www